अश्रुत तत्क्षण

केरल साहित्य उत्सव की तैयारियां, चार सौ वक्ता लेंगे हिस्सा

फोटो- साभार गूगल

अश्रुत पूर्वा II

नई दिल्ली। केरल सहित्य उत्सव 2022 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह अगले साल 20 जनवरी से आरंभ होगा। साहित्य उत्सव के छठे सत्र में कोई चार सौ वक्ता हिस्सा लेंगे। इनमें बुकर पुरस्कार विजेता उपन्यासकार अरूंधति रॉय, प्रख्यात लेखक जेफरी आर्चर. अमेरिकी लेखक-फिल्म निर्माता क्रिस क्रॉस और अमेरिकी भारतविद वेंडी डोनीगर भी हैं। यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजकों ने दी।

राज्य के कोझीकोड तट पर आयोजित होने वाला यह साहित्योत्सव एशिया में अपनी तरह का दूसरा सबसे बड़ा उत्सव है। यह चार दिन तक चलेगा। इस उत्सव में कला, सिनेमा, पर्यावरण, महामारी और इसकाअसर, राजनीति, इतिहास और अर्थव्यवस्था सहित मनुष्य की चेतना को आकार देने वाले कई पहलुओं पर विमर्श किया जाएगा। यह साहित्य मंथन का ही हिस्सा है।

साभार इंस्टाग्राम
  • केरल साहित्य उत्सव-2022 में एक दर्जन से अधिक देशों के लेखक शामिल होंगे। लेखकों और विशेषज्ञों की इस साल की सूची में देवदत्त पटनायक, शशि थरूर, सागरिका घोष, अभिजीत बनर्जी, रेमो फर्नांडिस, सुधीर कक्कड़ और मनु एस पिल्लई शामिल हैं।

केरल साहित्य उत्सव के आयोजकों के मुताबिक संगीत कार्यक्रम और कलाकारों की मौजूदगी केएलएफ 2022 को मनोरंजक बनाएगी। इस दौरान 200 से अधिक सत्र होंगे। एक दर्जन से अधिक देशों के लेखक इस उत्सव में शामिल होंगे। लेखकों और विशेषज्ञों की सूची में इस साल देवदत्त पटनायक, शशि थरूर, सागरिका घोष, अभिजीत बनर्जी, रेमो फर्नांडिस, सुधीर कक्कड़ और मनु एस पिल्लई शामिल हैं।

केरल साहित्य उत्सव का आयोजन डीसी किझाकेमुरी फाउंडेशन कर रहा है। इस आयोजन को केरल सरकार और केरल पर्यटन बोर्ड का सहयोग हासिल है। उत्सव 20 जनवरी से  23 जनवरी 2022 चलेगा। ‘केएलएफ 2022’ के निदेशक कवि व लेखक के. सतीशचंद्रन हैं। (इनपुट एजंसी)

About the author

ashrutpurva

Leave a Comment

error: Content is protected !!