अश्रुत तत्क्षण

22वां भारत रंग महोत्सव 14 फरवरी से होगा शुरू

अश्रुतपूर्वा II

नई दिल्ली। दिल्ली में 22वां भारत रंग महोत्सव शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ने राजधानी के अलावा दूसरे नौ शहरों में 14 फरवरी से भारत रंग महोत्सव की शुरू करने का एलान किया है। इस दौरान 80 से अधिक नाटकों का मंचन होगा। प्रसिद्ध बांग्ला नाटक जगन्नाथ का मंचन कोलकाता स्थित थिएटर समूह चेतना करेगा। इसी के साथ रंगमंच महोत्सव आरंभ हो जाएगा।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कई नाटकों का मंचन किया जाएगा। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक प्रो. रमेश चंद्र गौड़ ने कहा, हमने अंतरराष्ट्रीय प्रविष्टियों सहित 960 प्रविष्टियों में से चयनित कर कुछ बेहतरीन नाटकों की सूची बनाई है। कोविड महामारी फैलने के कारण हमें सुरक्षा कारणों से विदेशी प्रतिभागियों के लिए आमंत्रण प्रक्रिया रोकनी पड़ी थी।
दिल्ली में करीब दस पारंपरिक नाटकों का मंचन किया जाएगा। इसके साथ-साथ जयपुर, राजमुंद्री, रांची, गुवाहाटी, जम्मू, श्रीनगर, भोपाल, नासिक और केवडिया में भी 13 दिवसीय यह महोत्सव चलेगा। महोत्सव में अंग्रेजी, हिंदी और अन्य भाषाओं के नाटकों का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक, निर्देशकों की बैठक, एनएसडी के पूर्व छात्र और दिवंगत अभिनेता इरफान खान पर पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। बता दें कि महोत्सव का समापन 26 फरवरी को गुजरात के केवडिया में होगा। (मीडिया में आए समाचार की पुनर्प्रस्तुति)

महोत्सव में अंग्रेजी, हिंदी और अन्य भाषाओं के नाटकों का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक, निर्देशकों की बैठक, एनएसडी के पूर्व छात्र और दिवंगत अभिनेता इरफान खान पर पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा।

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!