अश्रुत तत्क्षण

पूरे महीने चलेगा महाकवि माघ महोत्सव

अश्रुतपूर्वा II

नई दिल्ली। आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए राजस्थान संस्कृत अकादमी इस साल भी राज्य में महाकवि माघ महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन बड़े स्तर पर होगा। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. सरोज कोचर ने बताया है कि माघ महोत्सव चार फरवरी से एक मार्च तक आफलाइन और आनलाइन दोनों स्तरों पर किया जाएगा।
माघ महोत्व का आयोजन कला, साहित्य और संस्कृति विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। ज्यादातर आयोजन जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों से की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस एक महीने तक चलने वाले इस बड़े आयोजन की शुरुआत चार फरवरी को महाकवि माघ की जन्मस्थली जालौर से होगी। इस दिन यहां महाकवि माघ पैनोरमा परिसर में विश्व कल्याणार्थ मेधा वृद्धि यज्ञ होगा।
राजस्थान संस्कृत अकादमी के एक बयान के मुताबिक इसी दिन यहां योग और संस्कृत साहित्य आधारित प्रतियोगिताएं भी होंगी। पांच फरवरी को पैनोरमा परिसर में ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं संस्कृत सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं पर आधारित कवि सम्मेलन होगा। इसके अलावा इस दौरान उदयपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी, जसवंतगढ़ में वेदपाठ प्रतियोगिता, जोधपुर में संस्कृत भाषा उच्चारण प्रतियोगिता, बीकानेर में वेद और महिलाएं विषय पर आधारित राष्ट्रीय वेद सम्मेलन के आयोजन प्रमुख होंगे।
महोत्सव के दौरान जयपुर के जैम सिनेमा में रिफ फिल्म क्लब के सहयोग से 18 और 19 फरवरी को राष्ट्रीय संस्कृत फिल्म उत्सव आयोजित किया जाएगा। कोचर ने बताया कि 12 फरवरी को जयपुर में दूरदर्शन केन्द्र में रामायण महाभारत आधारित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं संस्कृत प्रश्नोत्तरी का आयोजन होगा। (मीडिया में आए समाचार पर आधारित)

माघ महोत्व का आयोजन कला, साहित्य और संस्कृति विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। ज्यादातर आयोजन जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों से की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस एक महीने तक चलने वाले इस बड़े आयोजन की शुरुआत चार फरवरी को महाकवि माघ की जन्मस्थली जालौर से होगी।

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!