अश्रुतपूर्वा II
नई दिल्ली। देशभर में लगने वाले पुस्तक मेलों से कोरोना काल की स्याह छाया लुप्त हो रही है। इस बार बिहार से सुखद खबर है। राजधानी पटना में एक अरसे बाद पुस्तक मेला लगने जा रहा है। खबरों के मुताबिक अगले महीने दो से तेरह दिसंबर तक पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट (सीआरडी) कर रहा है ।
पुस्तक मेले का आयोजन गांधी मैदान में होगा। यह दो से तेरह दिसंबर तक चलेगा। सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट के अध्यक्ष रत्नेश्वर ने बताया है कि मेले में इस बार करीब 300 स्टॉल लगाए जाएंगे। ये स्टाल कई प्रमुख प्रकाशनों के होेंगे। इसकी तैयारियां चल रही हैं।
सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट के मुताबिक पुस्तक मेले के दौरान कई साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। पुस्तक मेले में देश के लब्धप्रतिष्ठित कहानीकार, कवि और विविध विषयों के विद्वानों के अलावा पत्रकार भी पहुंचेंगे। नई किताब कार्यक्रम में देश के लेखकों की सद्य: प्रकाशित पुस्तकों पर भी परिचर्चा होगी।
पुस्तक मेले का आयोजन गांधी मैदान में होगा। यह दो से तेरह दिसंबर तक चलेगा। मेले में इस बार करीब 300 स्टॉल लगाए जाएंगे। ये स्टाल कई प्रमुख प्रकाशनों के होेंगे। इसकी तैयारियां चल रही हैं।
पटना पुस्तक मेला देश के प्रतिष्ठित पुस्तक मेलों में से एक है। इसमें हर बार बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। युवा पाठकों में किताबेंं पढ़ने की दिलचस्पी बढ़ाने में पटना पुस्तक मेले की अहम भूमिका रही है।
सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट के मुताबिक सोमवार से शुक्रवार तक सरकारी कालेजों के विद्यार्थियों का परिचयपत्र के साथ निशुल्क होगा। इनके अलावा दिव्यांगों को भी निशुल्क आने दिया जाएगा। मेला परिसर में स्कूल की वर्दी में और परिचय पत्र के साथ आने वाले बच्चों को मेले में आने की अनुमति होगी। (यह समाचार मीडिया में आाई खबरों पर आधारित)
