अश्रुतपूर्वा II
नई दिल्ली। बच्चों में पुस्तकें पढ़ने की दिलचस्पी को बढ़ाने के उद्देश्य से साहित्य अकादेमी परिसर में पहली बार पुस्तक मेला लगाया गया है। यह मेला आठ दिन तक चलेगा। ‘पुस्तकायन’ नाम से आयोजित इस मेले में कई भाषाओं के 65 से ज्यादा बाल लेखक हिस्सा ले रहे हैं। इस मेले में बच्चों को अपने प्रिय लेखक से मिलने का अवसर मिलेगा।
साहित्य अकादेमी के मुताबिक, बाल साहित्य विषय पर आधारित इस मेले में 30 प्रमुख प्रकाशक भी हिस्सा ले रहे हैं। अकादेमी के सचिव श्रीनिवास राव ने एक बयान में कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में यह मेला आयोजित किया गया है। पुस्तक संस्कृति और बच्चों में पढ़ने की रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साहित्य अकादेमी ‘पुस्तकायन’ शीर्षक से यह पुस्तक मेला आयोजित कर रही है।
साहित्य अकादेमी ‘पुस्तकायन’ शीर्षक से यह पुस्तक मेला आयोजित कर रही है। बाल साहित्य विषय पर आधारित इस मेले में 30 प्रमुख प्रकाशक भी हिस्सा ले रहे हैं। यह मेला आठ दिन तक चलेगा। इस दौरान यहां बच्चों के लिए कई रोचक और ज्ञानवर्धक सामग्री प्रस्तुत की जाएगी।
अकादेमी के सचिव राव के मुताबिक यह मेला आठ दिन तक चलेगा। इस दौरान यहां बच्चों के लिए कई रोचक और ज्ञानवर्धक सामग्री प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में ‘अपने प्रिय लेखक से मिलिए’ कार्यक्रम के अंतर्गत लेखक बालस्वरूप राही, दिविक रमेश, क्षमा शर्मा, असद रजा, कमलजीत नीलों और पारो आनंद जैसे प्रसिद्ध बाल साहित्यकारों से बच्चों को मिलने का मौका मिलेगा।
