अश्रुत तत्क्षण

दिल्ली साहित्य महोत्सव 17 मार्च से होगा शुरू

अश्रुतपूर्वा II

नई दिल्ली। राजधानी में दिल्ली साहित्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह ग्यारहवां  महोत्सव है जो 17 मार्च से प्रारंभ होगा। इसमें फिल्मकार मुजफ्फर अली, इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल, गायक हंसराज हंस और लेखक आनंद रंगनाथन सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन भारत पर्यावास केंद्र और साकेत स्थित डीएलएफ एवन्यू में होगा। आयोजकों के मुताबिक इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे।
दिल्ली में जारी हुई एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि दिल्ली साहित्य महोत्सव 2023 को भारत की जी-20 अध्यक्षता को समर्पित किया गया है। कुछ बेहतरीन लेखक इस उत्सव की शुरूआत से इसमें शामिल होते रहे हैं। बता दें कि दिल्ली साहित्य महोत्सव 2013 से आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव के संस्थापक और निदेशक भारती भार्गव ने बयान में कहा, इस साल महोत्सव में कुछ उत्कृष्ट प्रकाशकों को सम्मानित करने का प्रस्ताव है।
साहित्य महोत्सव में वक्ताओं की सूची में साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित अनामिका, आस्ट्रिया के लेखक और फिल्म निर्देशक बर्नार्ड कामेल, लेखक विनीत वाजपेयी, पौराणिक कथा के लेखक केविन मिसल और उद्यमी समांथा कोचर शामिल हैं। दिल्ली साहित्य महोत्सव का समापन 19 मार्च को होगा। (यह खबर मीडिया में आए समाचार पर आधारित है।)

दिल्ली साहित्य महोत्सव 2023 को भारत की जी-20 अध्यक्षता को समर्पित किया गया है। कुछ बेहतरीन लेखक इस उत्सव की शुरूआत से इसमें शामिल होते रहे हैं। दिल्ली साहित्य महोत्सव 2013 से आयोजित किया जा रहा है। इस साल महोत्सव में कुछ उत्कृष्ट प्रकाशकों को सम्मानित करने का प्रस्ताव है।

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!