नई दिल्ली। राजधानी के प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेला 25 जनवरी, शनिवार दोपहर आरंभ हो गया। मेले में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। हॉल नंबर दो में प्रकाशकों के निर्धारित स्टॉल पर पाठक पहुंच रहे हैं। इसी के साथ यहां पुस्तकों के लोकार्पण का दौर भी शुरू हो गया। मेले में कई पुस्तकों का विमोचन होगा। साहित्यिक वेबसाइट अश्रुत पूर्वा डॉट कॉम ने पहली बार यहां पहली बार दस्तक देने जा रहा है।
विश्व पुस्तक मेले में अश्रुत पूर्वा डॉट कॉम दो दो सत्रों में साहित्यिक आयोजन करने जा रहा है। पहले सत्र में कवयित्री डॉ. सात्वना श्रीकांत के काव्य संग्रह ‘स्त्री का पुरुषार्थ’ पर पुस्तक चर्चा होगी। इसमें डॉ इला घोष, अनीता पांडेय, नरेश शांडिल्य, डॉ. राजवंती और लिली मित्रा हिस्सा लेंगी। यह आयोजन हॉल नंबर दो स्थित लेखक मंच पर 28 फरवरी को दोपहर एक बजे से दो बजे के बीच होगा।
इसी दिन दोपहर चार बजे ‘नारी यात्रा : वैदिक युग से आधुनिक युग तक’ विषय पर परिचर्चा होगी। इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कालेज की प्राचार्य डॉ. रमा और तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य इला इला घोष प्रमुख वक्ताओं में शमिल होंगी। अन्य वक्ताओं में दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. ज्योति शर्मा और उपन्यासकार तथा समीक्षक राजेश्वर वशिष्ठ भी बतौर वक्ता शामिल होंगे। अश्रुत पूर्वा की संस्थापक डॉ. सांत्वना भी एक वक्तव्य देंगी।

