अश्रुत तत्क्षण

कवि सच्चिदानंदन को महाकवि कन्हैयालाल सेठिया परस्कार

अश्रुतपूर्वा II

नई दिल्ली। अग्रणी कवि, आलोचक और अनुवादक के. सच्चिदानंदन को आठवां महाकवि कन्हैयालाल सेठिया काव्य पुरस्कार दिया जाएगा। सच्चिदानंदन साहित्य अकादेमी के पूर्व सचिव रहे हैं। उन्हें जयपुर साहित्य उत्सव (जेएलएफ) के आगामी 16वें संस्करण में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
सच्चिदानंदन ने नाटकों और यात्रा वृत्तांतों के अलावा कविताएं भी लिखी हैं। उनके 21 कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। विश्व कविता पर 16 पुस्तकों का अनुवाद का उन्होंने अनुवाद किया है। इसके साथ ही उन्होंने मलयालम और अंग्रेजी में साहित्यिक आलोचना की 21 रचनाएं लिखी हैं। अंग्रेजी और मलयालम के इस कवि को कविता, नाटक, अनुवाद और यात्रा वृत्तांत के लिए केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है।
सच्चिदानंदन को इसके अलावा 2012 में उनकी काव्य पुस्तिका ‘मारन्नुवेचा वास्तुक्कल’ के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार मिल चुका है। उनकी कविता के प्रतिनिधि संग्रह 18 भाषाओं और दुनिया भर के कई देशों में प्रकाशित हुए हैं। पुरस्कार विजेता के बारे में, कवि-अनुवादक और निर्णायक मंडल के सदस्य रंजीत होसकोटे ने कहा कि सच्चिदानंदन ने आधुनिक भारतीय साहित्य में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।

नाटकों और यात्रा वृत्तांतों के अलावा सच्चिदानंदन ने कविताएं भी लिखी हैं। उनके 21 कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। विश्व कविता पर 16 पुस्तकों का अनुवाद का उन्होंने अनुवाद किया है। इसके साथ ही उन्होंने मलयालम और अंग्रेजी में साहित्यिक आलोचना की 21 रचनाएं लिखी हैं।

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!