अश्रुत तत्क्षण

भोपाल में संपन्न हुआ तीन दिवसीय राष्ट्रीय बालरंग

सांस्कृतिक संवाददाता II

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय ने पिछले दिनों तीन दिवसीय राष्ट्रीय बालरंग-2022 का आयोजन किया। यह क्रार्यक्रम 17 से 19 दिसंबर के बीच भोपाल में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय बालरंग-2022 में देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के स्कूलों से लगभग 325 छात्र सम्मिलित हुए। इसके अलावा मध्य प्रदेश से लगभग 1,500 बच्चे शामिल हुए।
मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय के मुताबिक स्कूली विद्यार्थियों में सृजनात्मकता को एक उचित मंच देते हुए उनके भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाना और विकसित करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था। कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल में हुआ। बता दें कि मध्य प्रदेश का स्कूली शिक्षा विभाग हर साल भोपाल में बालरंग कार्यक्रम का आयोजन करता है। अपने इस विशेष आयोजन के कारण इसकी पूरे देश में खास पहचान है। यह कार्यक्रम पिछले 24 साल से आयोजित किया जा रहा है।
इस साल कुल 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों यथा हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र राजस्थान उत्तराखंड, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर और दादरा नगर हवेली के स्कूली बच्चों का दल इसमें शामिल हुआ। राज्य बालरंग के तहत साहित्यिक, सांस्कृतिक योग की श्रेणी में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई।
राष्ट्रीय बालरंग में लोक नृत्य प्रतियोगिता भी कराई गई। इन प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए गए। बताया गया कि मध्यप्रदेश के नौ संभागों के लगभग 1,500 बच्चे और उनके शिक्षक सम्मिलित हुए। बालरंग में इस बार लघु भारत, समर्थ भारत प्रदर्शनियां लगाई गई। (समाचारों के आधार पर इस खबर की पुनर्प्रस्तुति)

राष्ट्रीय बालरंग में लोक नृत्य प्रतियोगिता भी कराई गई। इन प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए गए। बताया गया कि मध्यप्रदेश के नौ संभागों के लगभग 1,500 बच्चे और उनके शिक्षक सम्मिलित हुए।

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!