अश्रुत तत्क्षण

हिंदी अकादमी ने मनाया आजादी का जश्न

अश्रुत पूर्वा डेस्क II

नई दिल्ली। आजादी के पचहत्तर साल पूरे होने पर हिंदी अकादमी का साहित्यिक सप्ताह संपन्न हुआ। 12 अगस्त से 18 अगस्त तक चले इस आयोजन में लोकभाषा और पारंपरिक जायके के साथ आजादी का जश्न भी मनाया गया। आयोजन की शुरुआत 12 अगस्त को श्रीराम सेंटर, मंडी हाउस में हुई। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें गढ़वाली अकादमी, कुमाऊंनी एवं जौनसारी अकादमी की सहभागिता रही।

दिल्ली हाट, आइएनए में 14 अगस्त को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कव्वाली भी आयोजित की गई। वहीं 16 अगस्त को प्यारे लाल भवन में स्वतंत्रता आंदोलन पर गोष्ठी हुई। शाम को कवि-साक्षात्कार हुआ और फिर लोक कथा पर आधारित नृत्य नाटिका आयोजित की गई।

इसी कड़ी में 17 अगस्त को पीतमपुरा स्थित दिल्ली हाट में रचना प्रतियोगिता हुई। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साहित्यिक समारोह के आखिरी दिन यानी 18 अगस्त को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनकपुरी स्थित दिल्ली हाट में काव्य प्रतियोगिता के साथ कहानी पाठ हुआ। एक गीत सम्मेलन भी हुआ। शाम को फ्यूजन बैंड के साथ गीतों की प्रस्तुति हुई।

हिंदी अकादमी के सभी आयोजन स्थलों पर अकादमी के साहित्य की बिक्री के लिए स्टाल लगाए गए थे। वहीं पारंपरिक व्यंजनों की बिक्री के लिए भी स्टाल लगाए गए। साहित्य में रुचि रखने वाले लोग बड़ी संख्या में इन आयोजनों में पहुंचे।

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!