अश्रुत पूर्वा II
नई दिल्ली। मशहूर पॉप गायिका उषा उत्थुप के जीवन पर लिखी गई किताब ‘उल्लास की नाव’ का अंग्रेजी अनुवाद जल्द ही आने वाला है। इस किताब के मूल लेखक विकास कुमार झा हैं। मगर हिंदी में लिखी गई इस पुस्तक का अनुवाद उनकी बेटी सृष्टि झा ने किया है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने इसे छापा है। अंग्रेजी अनुवाद का शीर्षक है-‘द क्वीन आफ इंडियन पॉप: द आॅथराइज्ड बायोग्राफी आॅफ उषा उत्थुप’।
विकास झा ने यह किताब 2019 में लिखी थी। सृष्टि ने अपने पिता की किताब का अंग्रेजी अनुवाद किया है। उन्होंने कहा कि आंसू भी हैं। दुख भी। लेकिन यह सब उस चमत्कारिक और मोहक पकड़ का हिस्सा है जो एक व्यक्ति के रूप में, एक गायिका के रूप में, एक कलाकार के रूप में, एक महिला के रूप में है।
सृष्टि झा ने कहा, उषा उत्थुप एक वैश्विक आदर्श हैं जो संगीत की सार्वभौमिकता, सुंदरता और सुगंध का प्रतिनिधित्व करती हैं। इसका भी कि कैसे हम सभी संस्कृतियों, समुदायों और महाद्वीपों में एक बड़े परिवार हैं। उनकी कहानी को अपार प्यार और खुशी के साथ बताया गया है।’
चौहत्तर साल की उषा उत्थुप ने 2020 में गायिका के रूप में 50 साल पूरे किए थे। वे रंभा हो, हरि ओम हरि और जीते हैं शान से जैसे लोकप्रिय गीतों के लिए आज भी याद की जाती हैं। उन्होंने बंगाली, हिंदी, अंग्रेजी, जर्मन, इतालवी और सिंहली सहित कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में गाया है। (स्रोत : एजंसी)
Leave a Comment