अश्रुत तत्क्षण

ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में शुरू हुआ हस्तशिल्प मेला

अश्रुतपूर्वा II

नई दिल्ली। भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों का सबसे बड़ा मेला ग्रेटर नोएडा में शुरू हो गया है।इसे इंडिया एक्सपो मार्ट में लगाया गया है। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद की ओर से आयोजित यह मेला पांच दिन चलेगा। इस मेले में एक छत के नीचे देश भर के तीन हजार से अधिक हस्तशिल्प निर्यातक और कारीगर होम,  फैशन, टेक्सटाइल और फर्नीचर के साथ-साथ अपने खास उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे हैं।
इंडियन हैंडीक्रॉफ्ट गिफ्ट फेयर के नाम से आयोजित मेले में इस बार कोई सौ से अधिक देशों के खरीदार आए हैं। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष राज कुमार मल्होत्रा ने बताया कि इंडियन हैंडीक्रॉफ्ट गिफ्ट फेयर- दिल्ली मेला आटम-2022 अपनी तरह का विशेष मेला है। देश भर के तीन हजार से अधिक प्रदर्शक हाउसवेयर, होम फर्निशिंग, फर्नीचर, उपहार एवं साज-सज्जा, बच्चों के खिलौने, हाथ से बने कागज के उत्पाद एवं स्टेशनरी आदि की प्रदर्शनी लगाएंगे।

इंडियन हैंडीक्रॉफ्ट गिफ्ट फेयर के नाम से आयोजित मेले में इस बार कोई सौ से अधिक देशों के खरीदार आए हैं। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष राज कुमार मल्होत्रा ने बताया कि इंडियन हैंडीक्रॉफ्ट गिफ्ट फेयर- दिल्ली मेला आटम-2022 अपनी तरह का विशेष मेला है।

हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद  के महानिदेशक राकेश कुमार ने बताया कि इंडियन हैंडीक्रॉफ्ट गिफ्ट फेयर- दिल्ली मेले का यह 54वां संस्करण है। उन्होंने कहा कि इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 2021-22 के दौरान हस्तशिल्प का निर्यात 33,253 करोड़ रुपए का हुआ है, यह पिछले साल की तुलना में 29.49 फीसद अधिक है।
आटम 2022 में 90 से अधिक देशों के खरीदार आ रहे हैं। इनमें अर्जेंटीना, आर्मीनिया, आॅस्ट्रेलिया, आॅस्ट्रिया, बहरीन, बेल्जियम, बोलीविया, ब्राजील, ब्रुनेई दारुस्सलाम, कंबोडिया, कनाडा, चिली, चीन, कोलंबिया, साइप्रस, डेनमार्क, मिस्र, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, ग्वाटेमाला, हांगकांग, हंगरी, इंडोनेशिया, ईरान, आयरलैंड, इजराइल, इटली और जापान समेत कई देश शामिल हैं। (मीडिया में आई खबरों के आधार पर प्रस्तुति)
 

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!