अश्रुत तत्क्षण

सलमान रुश्दी अब सुरक्षित, जीवन रक्षक प्रणाली हटाई गई

अश्रुत पूर्वा II

नई दिल्ली। प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी अब सुरक्षित हैं। इस समय वे जीवन रक्षक प्रणाली पर नहीं हैं। वे बात करने की हालत में हैं। चौटाउक्वा इंस्टीट्यूशन में एक कार्यक्रम में उन पर उस समय  चाकू से हमला किया गया था, जब वे भाषण देने वाले थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सलमान के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर लेखक समुदाय ने राहत की सांस ली है। सलमान रुश्दी अब बात कर रहे हैं। सभी लोग उनके लिए मंगलकामना कर रहे हैं।

बता दें कि सलमान रुश्दी (75) पर न्यूयॉर्क स्थित चौटाउक्वा इंस्टीट्यूशन में एक कार्यक्रम के दौरान हादी मतार मान के युवक ने हमला कर दिया था। घटना के बाद लेखक को अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद से वे जीवनरक्षक प्रणाली पर थे। हमले के बाद रुश्दी की कई घंटे तक सर्जरी चली थी। उनके एजेंट एंड्रयू वायली ने कहा था कि सलमान के एक आंख खोने का अंदेशा है। उनकी बांह की नसें कट गई हैं। यहां तक कि उनका लिवर क्षतिग्रस्त हो गया है।

  • जिस समय उसे अदालत में पेश किया गया, वह काले और सफेद धारियों वाले कपड़े पहने हुए था। पुलिस के मुताबिक न्यूजर्सी में रहने वाले आरोपी मतार को हत्या की कोशिश के आरोप में आपराधिक जांच ब्यूरो ने गिरफ्तार किया। बाद में उसे जेल ले जाया गया।

हमलावर मतार पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है, हालांकि उसने आरोप कबूल नहीं किए हैं। जिस समय उसे अदालत में पेश किया गया, वह काले और सफेद धारियों वाले कपड़े पहने हुए था। पुलिस के मुताबिक न्यूजर्सी में रहने वाले आरोपी मतार को हत्या की कोशिश के आरोप में आपराधिक जांच ब्यूरो ने गिरफ्तार किया। बाद में उसे जेल ले जाया गया।

सलमान रुशदी पर हमले के बाद से दुनियाभर के नेता और साहित्य जगत के लोग स्तब्ध हैं। उन्होंने इसकी निंदा की है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वे लेखक पर हमले के बारे में जान कर स्तब्ध और दुखी हैं। राष्ट्रपति ने कहा, सलमान मानवता के प्रति अपनी गहरी पहुंच, कहानी बयां करने की अपनी बेजोड़ कला, जरूरी चीजों के लिए खड़े होने और सार्वभौमिक आदर्शों के लिए जाने जाते हैं। उनमें बिना डर के अपने विचारों को साझा करने की ताकत है। ये किसी भी स्वतंत्र एवं मुक्त समाज की नींव हैं। हम सभी अमेरिकियों और दुनियाभर में लोगों के साथ उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि वे रुश्दी पर हमले के बारे में जान कर स्तब्ध हैं। हिंसा किसी भी रूप में बोले या लिखे गए शब्दों का जवाब नहीं है। लेखक सलमान रुश्दी पर हमला पूर्व नियोजित बताया जा रहा है। आरोपी मतार हमला करने के लिए बस से आया था तथा उसने कार्यक्रम का पास खरीदा था, जहां सलमान अपना भाषण देने वाले थे।

(खबरों पर आधारित)

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!