स्वास्थ्य

कई कारणों से हो सकते हैं चेहरे पर दाग

अश्रुत पूर्वा II

नई दिल्ली। चेहरे पर काले दाग-धब्बे होने की कई वजह हैं। मगर सबसे मुख्य कारण है त्वचा में मेलेनिन का अत्यधिक होना। इसके अलावा भी एक कारण हो सकता है, वह है धूप या सूरज की रोशनी में अधिक रहना। यही नहीं हार्मोन असंतुलन, गर्भावस्था में विटामिन की कमी, नींद कम लेना, अत्यधिक अवसाद में रहना और कुछ दवाओं के सेवन से भी यह हो सकता है।
यदि आप काले धब्बों से तेजी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो एक ऐसी प्रक्रिया जो बदरंग त्वचा की परतों को हटा देती है, वह रंग गोरा करने वाली क्रीम से बेहतर काम कर सकती है। इन तकनीकों में लेजर उपचार, फ्रीजिंग (क्रायोथेरेपी), डर्माब्रेशन, माइक्रोडर्माब्रेशन, माइक्रोनीडलिंग और रासायनिक छिलके शामिल हैं। लेकिन इसमें सावधानी बहुत जरूरी है। यह विशेषज्ञों की देखरेख में ही होना चाहिए।
अगर शरीर में विटामिन ई 12 की कमी हो जाए तो चेहरे पर सफेद रंग के दाग हो सकते हैं। इस विटामिन की कमी होने पर त्वचा पर खुद-ब-खुद दाग और धब्बे उभरने लगते हैं। चेहरे के साथ-साथ हाथों और पैरों में भी धब्बे पड़ सकते हैं। खानपान में दूध, दही, चीज और हरी सब्जियां शामिल कर इस विटामिन की कमी को पूरा किया जा सकता है।
गर्मी के मौसम में रात में चेहरे को एलोवेरा से मसाज देने से त्वचा में निखार आता है। साथ ही त्वचा में कसाव आता है। इससे कोलेजन बढ़ता है, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसको लगाने से कील-मुंहासे और दाग धब्बे से भी निजात मिल सकता है।

(स्रोत : हील इनिशिएटिव। चिकित्सीय परामर्श के लिए अपने डाक्टर से सलाह अवश्य लें।)

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!