अश्रुत तत्क्षण

कवयित्री डा. सांत्वना श्रीकांत का रीवा में सम्मान

अश्रुत पूर्वा II

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कवयित्री डा. सांत्वना श्रीकांत का सम्मान किया गया। वरिष्ठ व्यंग्यकार रामनरेश तिवारी निष्ठुर के आवास पर समारोह आयोजित गया। अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. चन्द्रिका चंन्द्र ने की। डॉ. सांत्वना राष्ट्रीय साहित्यिक वेबसाइट अश्रुत पूर्वा डॉट कॉम की संस्थापक हैं।
इस अवसर पर डॉ. सत्यजीत पाण्डेय और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डा. अतुल पाण्डेय के अलावा शहर के कई कवि, कलाकार और गायक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी रीवा की उद्घोषक और कवयित्री सीमारानी झा ने किया।
डा. श्रीकांत को पुष्पगुच्छ, शाल श्रीफल देकर उनका सम्मान किया गया। इसके बाद रामनरेश तिवारी ने डा. सत्यजीत पाण्डेय का सम्मान किया। लोक गायिका उर्मिला त्रिपाठी ने कजरी सुनाई। जिसे सुन कर श्रोता झूम उठे। डॉ. सत्यजीत पाण्डेय शास्त्री ने संस्कृत के एक श्लोक से काव्य जगत का महत्व बताया। डॉ. चन्द्रिका चंद्र ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि कविता ईश्वर की दी हुई एक खूबसूरत नेमत है। इस नेमत के बदले कवि को जीवन भर पहाड़ ढोना पड़ता है।
डॉ. अतुल पाण्डेय ने कहा कि मंदिरों में अकूत संपत्ति का उपयोग साहित्यिक और सांस्कृतिक संवर्धन में होना चाहिए। आकाशवाणी की उद्घोषक रुची सिंह ने अपने विचार रखे। अंत में नीलम शुक्ला ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।

About the author

ashrutpurva

error: Content is protected !!